फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Announcement from the shrine and try to spoil it

कासमपुरा बवाल : धर्मस्थल से ऐलान कर फिजा बिगाड़ने का प्रयास

Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Announcement from the shrine and try to spoil it
कासमपुरा में पथराव करने वालों की धरपकड़ करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव कासमपुरा की युवती से दूसरे वर्ग के युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले में कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

दरअसल, छेड़छाड़ के बाद जब दोनों गांवों के ग्रामीणों में वार्ता चल रही थी, उसी समय किसी ने नंगला बुजुर्ग में एक धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर से ऐलान कर भीड़ जुटने का आह्वान कर दिया। देखते ही देखते दूसरे वर्ग के लोगों की भीड़ मौके पर जा पहुंची और कासमपुरा के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जिनके बीच जमकर पथराव हुआ। कुछ देर बाद ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। भोपा इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि धर्मस्थल से ऐलान कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को चिह्नित किया जा रहा है, जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समझौते को बुलाई पंचायत पर भी पथराव
भोपा। गांव कासमपुरा की युवती से छेड़छाड़ के बाद हुए विवाद के बाद नंगला बुजुर्ग के कुछ ग्रामीण गांव में पहुंचे और आरोपी युवक की गलती मानते हुए समझौते की पेशकश की। इसे लेकर कासमपुरा के ग्रामीणों ने भी सहमति जताई, जिस पर दोनों पक्षों की पंचायत भी शुरू हो गई। इसी दौरान नंगला बुजुर्ग की ओर से कुछ खुराफाती वहां जा पहुंचे और पंचायत पर ही पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई, जिसके बाद मामला निपटने के बजाय फिर से सुलग उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो क्लिप बनाते युवक को पुलिस को सौंपा
भोपा। गांव कासमपुरा में युवती से छेड़छाड़ से गुस्साए ग्रामीण जब आरोपी युवक की पिटाई कर रहे थे, उसी समय नंगला बुजुर्ग का ही एक अन्य युवक वहां जा पहुंचा और मोबाइल निकालकर घटना की वीडियो क्लिप बनाने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उक्त युवक को भी मौके पर ही धर लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

छोटी से हवालात में ठूंस डाले सभी आरोपी
भोपा। छेड़छाड़ को लेकर हुए बवाल के बाद थाना पुलिस ने मौके से 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। कोविड-19 के खतरे के बावजूद थाना पुलिस ने गंभीर लापरवाही दिखाते हुए सभी आरोपियों को थाने की छोटी सी हवालात में ही ठूंस डाला। इस दौरान जहां सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाया गया, वहीं आरोपियों के चेहरों पर मास्क भी नहीं लगवाए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि हवालात छोटी होने के कारण सभी आरोपियों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर बैठाया गया था। गर्मी की वजह से हो सकता है किसी ने मास्क न लगाया हो, लेकिन पुलिस की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed