फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anniversary of SD Group of Colleges

शानदार प्रस्तुति से झूमने पर विवश हुए दर्शक

Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anniversary of SD Group of Colleges
एसडी ग्रुप ऑफ कालेज में आयोजित आगाज-2020 में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शानदार प्रस्तुति से झूमने पर विवश हुए दर्शक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के वार्षिकोत्सव ‘आगाज 2020’ का रविवार को भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। विभिन्न विषयों एवं कक्षाओं से चुने गए बेस्ट स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

बीकॉम के छात्र शिवांग मित्तल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। बीएससी की छात्रा अवंतिका, छात्र गौरव त्यागी, हर्षित व विकास ने सोलो प्रस्तुति दी। विभिन्न विषयों में से बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड प्रदान किए गए। बीएफए के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस किया। बीकॉम की छात्रा मोनिका, अंशिका, तक्षिका ने भंगड़ा किया। नंदनी व आंचल ने डूयेट डांस की प्रस्तुति दी। विभिन्न विषयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस देश रंगीला, नए व पुराने गानों पर तथा पंजीबी बीट पर धमाल मचाया। महिला सशक्तिकरण व भगत सिंह पर नाटक प्रस्तुत किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके कार्यानुसार स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। लंबे समय से कार्यरत विभिन्न शिक्षकों व गैर शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व. इस कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सोमांश प्रकाश, मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल, मदन गोपाल, कॉलेज सचिव नीरज कुमार, हरि भूषण गुप्ता, अशोक सरीन, देवेंद्र कुमार, एमपी बंसल, विनोद कुमार, एसकेगुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज प्राचार्य डा. आलोक कुमार गुप्ता, डा. संदीप मित्तल, डा. सचिन गोयल व निदेशक डा. अरविंद कुमार व डा. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के संचालन के लिए अनेक कमेटियां नियुक्त की गईं, जिसमें विभिन्न शिक्षकों को कार्यभार सौंपा गया। संचालन डा. विभूति शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed