फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Annapurna Bhawan was virtually inaugurated

Muzaffarnagar News: अन्नपूर्णा भवन का हुआ वर्चुअल लोकार्पण

Sat, 02 Mar 2024 04:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
Annapurna Bhawan was virtually inaugurated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फ़ोटो खबर
भोपा। भोपा में अन्नपूर्णा भवन का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का ऑनलाइन उद्बोधन सुना गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ सहित खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।


जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर व मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा़ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, शोषितों और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के प्रति चिंतित रहते हैं, इसीलिए उनकी सभी कल्याणकारी योजनाओं गरीब, महिला, वंचित और किसान प्राथमिकता के आधार पर है। भारत में बिना किसी भेदभाव के पात्रों को निशुल्क राशन मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया भी इस अवसर पर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य आजीविका मिशन प्रमोद कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रामकुमार शर्मा, प्रधान तरुण कुमार, कुणाल वालिया, एडवोकेट सुदेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed