फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anjum of Muzaffarnagar will be honored today in Delhi

मुजफ्फरनगर की अंजुम दिल्ली में आज होगी सम्मानित

Sun, 11 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anjum of Muzaffarnagar will be honored today in Delhi
मुजफफरनगर हादसा: राष्ट्रीय पुरुस्कार के चायनित अंजुम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर की अंजुम दिल्ली में आज होगी सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड-डे पर पुरस्कार के लिए मुजफ्फरनगर के मीरापुर की बेटी अंजुम का चयन हुआ है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें 11 अक्तूबर को सम्मान दिया जाएगा। अंजुम विपरीत सामाजिक परिस्थितियों और गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ चुकी थी। शिक्षकों ने उसके पिता को समझाया। इसके बाद दोबारा कॉलेज पहुंचीं। उसने एनसीसी और शूटिंग में मुकाम छुआ।

अंजुम जिले के मीरापुर कस्बे की रहने वाली है। उसके पिता नफीस मजदूरी करते हैं और मॉ बानो गृहिणी हैं। उसने हाईस्कूल की पढ़ाई मीरापुर के शिखर शिक्षा सदन से की। इंटर के लिए एसडी मीरापुर में एडमिशन ले लिया, लेकिन माता-पिता ने सामाजिक तानो और गरीबी के चलते उसे कॉलेज नहीं जाने दिया। एडमिशन के बाद जब अंजुम कॉलेज नहीं आई, तो प्रधानाचार्य विकास शर्मा और अन्य शिक्षक उसके घर पहुंचे। पिता नफीस ने साफ मना करते हुए कहा कि वह तो इसकी जल्दी शादी करने वाले हैं। कई बार जाने के बाद माता-पिता कॉलेज भेजने को तैयार हुए। अंजुम ने एनसीसी ली और 73 यूपी मवाना में उसका चयन हो गया। इसके बाद फतेहगण में शूटिंग में उसका चयन हुआ और उसने यहां एक महीना प्रशिक्षण लिया। चंडीगढ़ में प्रशिक्षण के बाद वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल गई। यहां शूटिंग में उसकी दूसरी रैंक आई। इसके बाद दिल्ली में उसने यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन की ओर से डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहां उसने पहला स्थान प्राप्त किया। लखनऊ में उसे मुख्यमंत्री ने भी सम्मानित किया। एनसीसी में सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया। परिवार की गरीबी और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर लगातार संघर्ष किया। अंजुम इस समय दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी कर रही है। उसके संघर्ष को देखते हुए इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर उसे सम्मानित किया जा रहा है। इस संबंध में जिले की डीएम सेल्वा कुमारी जे को भी एक पत्र मिला है, जिसमें अंजुम को सम्मानित किए जाने की सूचना दी गई है। इस आशय की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed