फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anju Aggarwal's trouble increased, audit of tenure started

Muzaffarnagar News: अंजू अग्रवाल की बढ़ी मुश्किल, कार्यकाल का ऑडिट शुरू

Mon, 12 Jun 2023 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 06:54 PM IST
सार

- सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने की थी शिकायत

विज्ञापन
Anju Aggarwal's trouble increased, audit of tenure started
अंजू अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की निवर्तमान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। उनके कार्यकाल का विशेष ऑडिट शुरू कराया गया है। दो सदस्यीय विशेष ऑडिट टीम ने पालिका पहुंचकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


करीब आठ माह पूर्व सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन


चेयरपर्सन हाईकोर्ट गई तो कोर्ट के आदेश पर उनके कार्यकाल का प्रयागराज से आई टीम ने ऑडिट किया। ऑडिट की रिपोर्ट भी न्यायालय में लगाई गई। प्रकरण की दोबारा जांच की मांग की गई। इसके बाद विशेष ऑडिट के आदेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक लेखा परीक्षा विभाग मेरठ एवं सहारनपुर मंडल देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को नगरपालिका पहुंचकर विशेष ऑडिट के लिए लेखा विभाग में संपर्क किया।

यहां पर सहारनपुर से लेखा परीक्षा अधिकारी संदीप कुमार और उनके साथ शामली के एक अधिकारी शामिल हैं। दोनों अधिकारी पालिका के लेखा विभाग के ऑडिट अफसरों के साथ मिलकर जांच के कार्य में जुट गए हैं।


संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को केवल पूर्व बोर्ड में हुए कार्यों का ब्यौरा विभागवार मांगा गया है। इसके लिए अभी समय लगेगा। हम समय सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed