{"_id":"65844707772d8e38a704e076","slug":"animal-trader-murdered-and-body-thrown-in-forest-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-13576-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पशु व्यापारी की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पशु व्यापारी की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन
-19 दिसम्बर को पशु खरीदने के लिए घर से गया था, तभी से था लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव सीमली के जंगल में लछेड़ा निवासी पशु व्यापारी पिंटू उर्फ भागचंद (45) का शव एक बोरे में बंद मिला। ग्रामीणों ने कहा कि हत्यारों ने पिंटू की हत्या कर शव यहां फेंका है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी शुभम् के खेत थाना क्षेत्र के गांव सीमली की सीमा में हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने खेत में काम कर रहा था तो उसने देखा कि उसके खेत में एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ है। इसकी सूचना उसने पुलिस के साथ-साथ आसपास खेत में काम कर रहे किसानों को दी। सूचना पर पुलिस व किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त कराने से पता चला कि शव लच्छेड़ा गांव के पिंटू उर्फ भागचंद का है। बताया गया कि मृतक पशु व्यापारी है और वह 19 दिसम्बर को पशु खरीदने के लिए घर से गया था। थानाध्यक्ष अजय प्रसाद गौड़ ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं और परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।