फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Animal death due to hoof-mouth disease

खुरपका मुंहपका बीमारी से दर्जनों पशुओं की मौत

Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Animal death due to hoof-mouth disease
खुरपका-मुंहपका बीमारी से दर्जनों पशुओं की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में खुरपका-मुंहपका बीमारी से दर्जनों पशुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में अन्य पशु भी इस बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग से क्षेत्र में शिविर लगाकर पशुओं की जांच किए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी में खुरपका-मुंहपका बीमारी के चलते पशुओं की मौत हो रही है। पशुपालकों के अनुसार, इस संबंध में काफी समय से पशु चिकित्सा विभाग व पशुपालन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र में अब तक इस बीमारी से दर्जनों पशु दम तोड़ चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में पशु बीमार भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीमारी से पीड़ित पशु को पहले तेज बुखार होता है। इसके बाद उसके खुरों व मुंह में छाले पड़ जाते हैं और वह चारा खाना बंद कर तड़प-तड़पकर दम तोड़ देता है। भोकरहेड़ी निवासी श्याम सिंह, अंकित, रमेश, हरेंद्र, हरि सिंह, तिलकराम व छोटा ने बताया कि कस्बे के नेहरू चौक व सुभाष चौक क्षेत्र में इस बीमारी का सबसे अधिक प्रकोप है।
विज्ञापन

उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग से कस्बे में शिविर लगाकर पशुओं की जांच कर उन्हें दवाइयां दिए जाने की मांग की है। मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि दीप सिंह का कहना है कि पशुओं के लिए डेंगू बुखार मानी जाने वाली इस बीमारी में पशुओं को शुरूआत में ही अधिक दवाई नहीं दी जाती है। यह बीमारी मक्खी-मच्छर द्वारा फैल रही है। जल्द ही शिविर लगाकर पशुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed