{"_id":"6573627448c8f9a9d70703fb","slug":"angry-people-blocked-the-spot-for-three-hours-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1018-405641-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गुस्साए लोगों ने मौके पर तीन घंटे तक लगाए रखा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गुस्साए लोगों ने मौके पर तीन घंटे तक लगाए रखा जाम
Sat, 09 Dec 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
खतौली में भंगेला के निकट हादसे में हुई छात्र की मौत के बाद जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते एसडी
- कुछ ही देर में हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव भंगेला के पास हादसे में छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। कुछ ही देर में हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। खतौली पुलिस के साथ एसडीएम अपूर्वा यादव और सीओ डाॅ. रवि शंकर मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। घटना स्थल पर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम भी पहुंचे। जब जाम लगे हुए तीन घंटे हो गए तब एसडीएम अपूर्वा यादव ने शासन व जिला स्तर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस ने छात्र के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद भी कुछ युवाओं ने दुबारा जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम नहीं लगने दिया।
माता-पिता का इकलौता बेटा था हर्ष
खेड़ी रांगडांग निवासी किसान जितेंद्र के परिवार में हर्ष इकलौता पुत्र था। हर्ष दादरी में स्वामी गिरजा नंद इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र था। उसकी एक बहन आशू है, जो बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। हर्ष की मौत की सूचना के बाद परिवार व गांव में शोक है। छात्र के बाबा रामभूल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका पोता हर्ष व अभिषेक खतौली में कोचिंग करके वापस गांव आ रहे थे। गांव भंगेला के पास हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। गांव का ही प्रदीप बाइक लेकर वहां खड़ा था। तभी ट्रक की टक्कर से हर्ष की मौत हो गई। अभिषेक घायल हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- कोट
हर्ष और अभिषेक बाइक पर खतौली से गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने बताया कि रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय ट्रक से यह हादसा हुआ। तहरीर में परिजनों ने कुछ और लिख कर दिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी - डाॅ. रविशंकर शर्मा, सीओ खतौली