{"_id":"5e2b36508ebc3ec6e8580650","slug":"angry-over-the-harassment-of-electricity-consumers-devband-news-mrt4655839143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं के उत्पीडन पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं के उत्पीडन पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
देवबंद में किसानों की समस्याओं को लेकर एक्सईएन का घिराव करते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर भड़की भाकियू
देवबंद (सहारनपुर)। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की ओर से ग्रामीण उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया।
भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सांपला रोड स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोष जताकर एक्सईएन का घेराव किया। यूनियन के नेताओं ने एक्सईएन डीके जैन को ज्ञापन देकर बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में भारी अनियमितता हैं। इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। साथ ही गांवों में जेई अनावश्यक रूप से किसान का कनेक्शन काट रहे हैं। 50 हजार रुपये तक के बिलों पर कानूनी कार्रवाई न की जाए। बिजली बिलों में छूट की सीमा 31 से बढ़ाकर 31 मार्च किया जाए। अन्यथा संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, ब्लाक सचिव अरविंद त्यागी, मोहन सिंह, हिमांशु राणा, नवीन त्यागी, रामप्रताप सिंह आदि रहे।