फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angered by the comment, Sagar murdered Ashutosh....Angered by the comment, Sagar murdered Ashutosh....

Muzaffarnagar News: टिप्पणी से नाराज होकर सागर ने की थी आशुतोष की हत्या

Wed, 15 May 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Angered by the comment, Sagar murdered Ashutosh....Angered by the comment, Sagar murdered Ashutosh....
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव घासीपुरा में किराए के मकान में हुई रेस्टोरेंट कर्मचारी आशुतोष की हत्या का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका साथी था। वह और अन्य साथी रेस्टोरेंट पर काम को लेकर उस पर टिप्पणी करते रहते थे। इससे वह परेशान था। मौका पाकर उसने अपने साथी आशुतोष के सिर में डंडा मार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज परिसर में पंजाबी चाय कैंटीन में कार्य करने वाले आशुतोष उर्फ अमित निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड का शव 12 मई को गांव घासीपुरा में किराए के कमरे में मिला था। कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था तथा उसका साथी सागर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था। रेस्टोरेंट संचालक अमित राणा की ओर से सागर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक आशुतोष तथा हत्यारोपी सागर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज परिसर में एक कैंटीन पर कार्य करते थे। मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के गांव एचीकलां निवासी हत्यारोपी सागर कैंटीन पर कुछ दिन पहले ही कार्य करने के लिए आया था। पूछताछ में सागर ने बताया कि वह कैंटीन का ज्यादा कार्य नहीं जानता था। इसलिए सागर और अन्य साथी उस पर टिप्पणियां करते रहते थे। इससे वह नाराज रहता था। मौका देखकर उसने आशुतोष की सिर में डंडा मार कर हत्या कर दी थी तथा बाहर से ताला लगाकर और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सागर के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसी के चलते सागर यहां-वहां काम करता रहता था। मंगलवार को नामजद आरोपी को पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घासीपुरा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed