फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger raging on the waterfalls in the colony

कॉलोनी में जलभराव पर भड़का गुस्सा

Wed, 07 Mar 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Wed, 07 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Anger raging on the waterfalls in the colony
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ढाई साल से नारकीय जीवन जीने को विवश हो रहे एकता विहार कॉलोनी के लोगों का बुधवार को सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। ग्राम प्रधान और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। सड़क के टूटने के कारण मुख्य मार्ग पर ही नियमित जलभराव होने के कारण लोग परेशान हैं। प्रदर्शन में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


रुड़की रोड के पास स्थित एकता विहार कॉलोनी ग्राम न्याजूपुरा शाहबुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है। यहां महिला ग्राम प्रधान निर्वाचित हैं। प्रधान के पति नूर ठेकेदार को कई बार स्थानीय लोगों ने 150 मीटर की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने के लिए निवेदन किया, लेकिन करीब ढाई साल से धक्के खाने के बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सड़क टूट जाने के कारण यहां नियमित जलभराव होने से आवागमन भी दूभर हो गया है। स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राओं को भी भारी परेशानी में जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।  कुछ ही देर में रुड़की रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी जाम में एक भाजपा नेता की भी गाड़ी फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार कपरवान मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा मौके पर गए और लोगों की समस्या सुनी तथा उनसे जाम खोलने का निवेदन किया।


सिटी मजिस्ट्रेट ने कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों को अपने कार्यालय बुलाया। लोगों ने उनके समझाने पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया, तब कहीं जाकर रुड़की रोड पर यातायात सुचारु हो सका। लोगों का कहना था कि प्रधान के नाम 20 से ज्यादा बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। विधायक को भी समस्या बताई और प्रशासन को भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed