फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger over the murder of Karni Sena President Gogamedi

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या पर रोष

Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anger over the murder of Karni Sena President Gogamedi
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर समाज के लोगों ने रोष व्यक्त किया। कलक्ट्रेट में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राजपूत उत्थान सभा के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग उठाई।

ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का खुलासा और हत्यारों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा दिलाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन भी दिया। महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश पुंडीर ने कहा कि ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या करना बहुत ही निंदनीय है। अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है, जो भी अपराधी हो उसे तुरंत गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। हत्याकांड के पीछे जिसका भी हाथ हो बिना किसी भेदभाव के खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जयप्रकाश राणा, राजेंद्र सिंह पुंडीर, राहुल ठाकुर, तोप सिंह पुंडीर, प्रवीन पुंडीर, प्रमोद पुंडीर, नरेश चौहान, नंदकिशोर पुंडीर, देवेंद्र कश्यप, अजय पुंडीर, अनूप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, राजपूत उत्थान सभा ने भी कलक्ट्रेट में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर प्रताप सिंह, डॉ. देवेंद्र पुंडीर, ठाकुर विजय सिंह राणा, ठाकुर अनूप सिंह, विक्रम सिंह, अजय पुंडीर, प्रमोद पुंडीर, संदीप पुंडीर, अजय पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed