{"_id":"61afae9661aa204516038e68","slug":"anger-over-sc-not-making-caste-certificate-muzaffarnagar-news-mrt568062012","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर आक्रोश
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ ने तहसीलों से एससी के प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर रोष जताया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद धनगर ने कहा कि तहसीलों में लेखपाल जाति प्रमाण पत्र की रिपोर्ट में लिख रहे हैं कि आवश्यक साक्ष्य नहीं है और जिलाधिकारी की अनुमति नहीं है। समाज को इंसाफ चाहिए।
मंगलवार को समाज के लोगों ने धरना दिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि धनगर जाति पहले से ही एससी में शामिल है। राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग और न्यायालय भी धनगर को एससी में मान चुके हैं। इस संबंध में सरकार शासनादेश भी कर चुकी है। मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह तहसीलदारों को निर्देश जारी करे कि वह धनगर समाज के लोगों को एससी के प्रमाण पत्र जारी करें। समाज के लोगों को लंबे समय से इंसाफ नहीं मिल रहा है। अधिसारी भी ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। समाज के लोग इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
धरना देकर प्रदर्शन करने वालों में कृष्णपाल धनगर, सतीश धनगर, अमित धनगर, बिजेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, रामकुमार, रणवीर सिंह, सुमित कुमार, राममुकुट धनगर, मनोज, कपिल धनगर, तेजपाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।