फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger and anger over the murder of a teenager, demand for a fair investigation

किशोरी की हत्या पर गम और गुस्सा

Sun, 06 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anger and anger over the murder of a teenager, demand for a fair investigation
प्रियांशी उर्फ सन्नो हत्याकांड
विज्ञापन

आरोपी ने तीन नवंबर को दी थी देख लेने की धमकी, परिजनों ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। किशोरी की हत्या के बाद क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। बताया कि आरोपी ने तीन नवंबर को देख लेने की धमकी दी थी।
मजदूर बबलू कश्यप की बेटी प्रियांशी उर्फ सन्नो का शव ईख के खेत में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी भी सूचना पाकर पहुंचे। मौके पर मौजूद पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, गन्ना समिति के चेयरमैन अजय कुमार, डाक्टर वीरपाल सहरावत, अश्वनी आदि गणमान्य लोगों ने एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने वार्ता कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोनू और मृतका के भाई के बीच तीन नवंबर को कहासुनी हुई थी। इसमें आरोपी ने देख लेने की धमकी दी थी। उधर, पुलिस का कहना है कि जिस जगह मृतका का शव पड़ा मिला है, वहां पर ऐसा कोई निशान पुलिस को नहीं मिला है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि हत्या यहां पर की गई है। हत्या कहीं और करने के बाद यहां पर शव लाकर डालने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों संग सोई थी किशोरी, सुबह लापता हुई
किशोरी की मां मंगलेश का कहना है कि शुक्रवार को वह अपनी ननद के घर गई थी। बताया कि प्रियांशी परिवार के सदस्यों के बीच सोई हुई थी। शनिवार सुबह सवेरे परिजनों ने प्रियांशी को लापता पाया तो उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच शव बरामद होने की सूचना मिली। तलाश के वक्त गांव के ही व्यक्तियों ने उन्हें बताया था कि शनिवार की सुबह घटना स्थल के चंद कदमों की दूरी पर स्कूल के पीछे उन्हें किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed