फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger and anger among villagers due to killing of child

बालक की हत्या से ग्रामीणों में गम और गुस्सा

Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anger and anger among villagers due to killing of child
मुजफ्फरनगर: सिखेडा के गांव बिहारी में बालक अबूजर की हत्या पर विलाप करते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालक की हत्या से ग्रामीणों में गम और गुस्सा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी में जुमे की नमाज के बाद लापता हुए बालक अबूजर की की गई हत्या के राज गांव से ही जुड़े हुए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बालक के संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने उसकी हरसंभव तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बालक की हत्या से गांव में गम और गुस्से का माहौल है।
शुक्रवार रात को ही करीब 10.30 बजे ग्राम प्रधान मोहम्मद तारिक ने गांव में बैठक की, जिसमें उन्होंने किसी न किसी ग्रामीण के ही इसमें संलिप्त होने का शक जताते हुए हर घर की तलाशी लिए जाने की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि बैठक में हर घर की तलाशी लिए जाने की बात कहे जाने के करीब 20 मिनट बाद ही बालक को मंसूरपुर मार्ग की ओर बहादरपुर गांव की तरफ देखे जाने की अफवाह उड़ा दी गई। इस पर ग्रामीण वहां गए भी, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी लाश मिली, जिसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। एसओ अजय कुमार का कहना है कि हत्या की बर्बरता को देखते हुए यह रंजिशन हो सकता है, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश या लड़ाई-झगड़े से इंकार किया है।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
सिखेड़ा। गांव बिहारी निवासी मजदूर निसार के 12 साल के बेटे अबूजर की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, ग्रामीण भी इस सनसनीखेज वारदात से सदमे में हैं। मजदूर निसार के परिवार में पत्नी, दो बेटे व तीन बेटियां हैं, जिनमें अबूजर सबसे छोटा था। बालक की असमय की गई इस हत्या से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा....
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि बालक की हत्या की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही थाने की भी टीमें लगाई गईं हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed