फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger among animal owners due to death of animals

संदिग्ध परिस्थितियों में पशुओं की मौत से पशु पालको में रोष

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anger among animal owners due to death of animals
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ग्राम बलीपुरा में पिछले पांच दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है। इससे पशु पालकों में रोष व्याप्त हैं। पशु चिकित्सक ने जहर खाने से मौत होना मानते हुए पशु पालकों से पशुओं को चारदीवारी के अंदर बांधने को कहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बलीपुरा में एक मार्च से अब तक पशु पालकों की आधा दर्जन कीमती भैंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी हैं। ग्राम बलीपुरा के सौराज सैनी पुत्र ताराचंद सैनी, मन्नी पुत्र सुक्का, सिराजू पुत्र इमामुदीन, काशीराम पुत्र ताराचंद, कटार पुत्र सुक्के सिंह आदि की पचास हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक की भैंस मौत के मुंह में समा चुकी हैं। लगातार पशुओं के मरने के कारण पशु पालकों में रोष है। पशु पालकों ने शक जाहिर किया हैं कि अज्ञात व्यक्ति रात में चारे में जहरीला पदार्थ मिलाकर फरार हो जाते हैं। चारा खाने के लगभग 12 घंटे बाद पशु तड़प तड़प कर मर जाते हैं। पशु पालकों ने जिला प्रशासन से जहर खुरानी की घटना को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर पशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डा. समीर बिन्दल ने बताया कि इस समय क्षेत्र में कहीं भी पशुओं में कोई बीमारी नहीं फैली हैं। पशुओं की संदिग्ध अवस्था में मौत का कारण केवल जहर खाना ही हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि पशु पालक अपने पशु घर की चारदीवारी में ही बांधे। घर के बाहर कोई पशु न बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed