{"_id":"61d9d1e2e39481251d26cf47","slug":"anger-against-habib-increased-demand-for-arrest-muzaffarnagar-news-mrt572692536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हबीब को जूते मारकर वीडियो वायरल करने पर 11 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हबीब को जूते मारकर वीडियो वायरल करने पर 11 हजार का इनाम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर पहुंचीं बड़ौत की पूजा गुप्ता और परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने एलान किया कि महिला शक्ति का अपमान करने वाले जावेद हबीब को जो व्यक्ति चार जूते मारकर वीडियो वायरल करेगा, मोर्चा उसे 11 हजार का इनाम देगा।
शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने जिस तरह महिलाओं के सिर पर थूका है, वह अपमान करने वाला है। यह बहुत ही निंदनीय है और यह सिर्फ दो या चार महिलाओं का अपमान नहीं पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। महिला किसी भी जाति, धर्म, समुदाय की हो, महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बागपत निवासी महिला के साथ जो जावेद हबीब की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जावेद हबीब के खिलाफ महिलाओं का अपमान करने पर रासुका व महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में हबीब को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
रासुका के तहत हो कार्रवाई : शमशेर मलिक
मुजफ्फरनगर। सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने जावेद हबीब पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। मलिक ने कहा कि कोविड काल में भाजपा में रहे जावेद हबीब की यह हरकत निंदनीय है। जावेद हबीब के भाजपा से जुड़े होने के कारण उन पर हल्की धाराओं में मुकदमा लिखकर इतिश्री कर ली गई है।
विज्ञापन
--------------
इनसेट
पुलिस ने बनाया नक्शा, पूजा ने दर्ज कराए बयान
मुजफ्फरनगर। बागपत के बड़ौत की ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता ने परिवार के साथ मंसुरपुर थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। पूजा ने कहा कि वह पहले ही मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं और अपने बयान पर कायम हैं। पुलिस पूजा को लेकर होटल पहुंची और घटनास्थल का नक्शा बनाया। साथ ही पूजा से यह भी पूछा कि वह किसी जगह बैठी थी।
--------------
हबीब को सजा दिलाकर रहूंगी : पूजा
मुजफ्फरनगर। ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता ने कहा कि वह जावेद हबीब को सजा दिलाकर रहेंगी। पूजा ने कहा कि जिस तरह हबीब ने हरकत की है, वह निंदनीय है। उसे कतई इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुर्सी पर बैठने के बाद उसके साथ ऐसी हरकत हो सकती है। पुलिस को तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए।
यह बोलीं पूजा गुुप्ता
मंसूरपुर। किंग विला में आयोजित सेमीनार में ब्यूटी पार्लर से जुड़े 250 लोग पहुंचे थे। वह 2500 रुपये का टिकट लेकर सबसे आगे और 2000 रुपये का टिकट लेकर उनके पति पीछे की लाइन में बैठे थे। जावेद हबीब ने नई तकनीक से पांच मिनट में उलझे बालों को हल्के करने की बात कही थी। इस दौरान बालों की कटिंग करने को उन्हें सीट बैठाया गया। कटिंग करते समय सिर पर दो बार हाथ मारा और बालों में थूक दिया। उनके पति ने इसकी वीडियो बनाई थी। यह एक अपमान था। बाद में उन्होंने बड़ौत में रिपोर्ट लिखानी चाही, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। पूजा गुप्ता बागपत के जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल के साथ मंसूरपुर थाने पहुंचीं।
उधर, थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी तथा मुकदमे के विवेचक बेगराजपुर चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि आयोजकों व होटल मालिक को नोटिस भेज कर जानकारी ली जाएगी, कि कार्यक्रम की अनुमति ली थी या नहीं। इसके साथ ही अन्य जानकारी जुटाकर कार्रवाई होगी।