फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anganwadi received funds and pension on retirement

आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर मिले फंड व पेंशन

Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi received funds and pension on retirement
कलक्ट्रेट में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर मिले फंड व पेंशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्ताओं को फंड व पेंशन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने आरोप लगाया कि हाल ही में ब्लॉक पुरकाजी व जानसठ से 22-22 सहायिकाओं को जबरिया सेवानिवृत्ति दे दी गई है। इनमें से किसी को भी फंड, बोनस या ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं नहीं दी गईं, ताकि वे अपना आगे का जीवन यापन कर सकें। जानसठ ब्लाक के गांव जटवाड़ा में नौकरी चली जाने के सदमे में आंगनबाड़ी पद्मावती की मौत भी हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी फंड व ग्रेच्युटी के तौर पर पांच लाख रुपये व पांच हजार रुपये महीना पेंशन दिए जाने की मांग की। इस मौके पर सुधा त्यागी, संगीता, सत्यवती, अर्चना, सुशीला, कमला, पुष्पा, कुसुम, गुड्डी, मुकेश, योगेश, निर्मला, संतोष, अनीता व बबीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed