{"_id":"69d2b15294247dc0d90a8a78","slug":"an-attempt-was-made-to-crush-two-policemen-riding-a-bike-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1010-168607-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को किया कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को किया कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चेकिंग के दौरान भाई के पकड़े जाने पर उसे छुड़ाने के इरादे से ईको कार चालक ने पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। दो सिपाहियों को चोट आई हैं। टक्कर मारने के बाद चालक कार सहित भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान किया है।
नई मंडी कोतवाली के बागोवाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार रात बागोवाली चौराहे से आगे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार से मेरठ की ओर जा रही एक ईको कार सीएनजी पंप से गैस भरवाकर गलत दिशा में आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक लिया।
कार में बैठे चालक के भाई सिविल लाइन थाने के जसवंतपुरी निवासी जावेद ने विरोध किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। संवाद