फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ammonia gas leak in ice factory, chaos ensues

आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा तफरी

Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ammonia gas leak in ice factory, chaos ensues
गैस रिसाव पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। - फोटो : muzaffarnagar
नई मंडी कोतवाली के अलमासपुर इलाके में शुक्रवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए
दमकल विभाग की टीम मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया
अग्निशमन विभाग की नहीं थी एनओसी, पुलिस ने फैक्टरी पर ताला लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के अलमासपुर इलाके में रामगोपाल आइस फैक्टरी (बर्फ खाना) में शुक्रवार की शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पहुंची दमकल की टीम मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी मालिक के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी। सुरक्षा के चलते फैक्टरी पर ताला लगा दिया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर इलाके के कूकड़ा मंडी रोड पर आइस फैक्टरी है। शुक्रवार की शाम आइस फैक्ट्री के कंप्रेशर से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे गैस रिहायशी इलाके में फैलने लगी। गैस की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सभी अपने घर से निकल आए और सुरक्षित जगह तलाशने लगे। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया रामगोपाल आइस फैक्ट्री में शाम को मशीन की वॉल से अमोनिया गैस लीक हो गई थी, जिससे लोगों को परेशानी हुई थी। उनकी टीम ने हालात पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है और ना ही कोई व्यक्ति बीमार हुआ है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया की सुरक्षा के चलते फैक्टरी पर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन

20 साल से चल रही फैक्टरी, एनओसी नहीं
सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया रामगोपाल आइस फैक्टरी 20 साल से संचालित हो रही है। फैक्टरी मालिक के पास एनओसी नहीं थी, उसे कागज लेकर बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एडीएम प्रशासन को भेजी जाएगी। उनके आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका गैस का रिसाव, नहीं ली गई सुध
अलमासपुर इलाके के लोगों का कहना है कि आइस फैक्ट्री में इससे पहले भी गैस का रिसाव हो चुका है। रिहायशी इलाके में लगी बर्फ फैक्टरी से स्थानीय लोगों में हर समय खतरा बना रहता है। कई बार इस बारे में प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed