फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amjad's honor should be an inspiration for the youth

युवाओं के लिए प्रेरणा बनें अमजद का सम्मान

Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Amjad's honor should be an inspiration for the youth
मोरना के गांव कम्हेडा में युवा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मौहम्मद अमजद को सम्म - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। गांव कम्हेड़ा में आयोजित युवा सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोहम्मद अमजद को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने गांव के युवाओं से आह्वान किया कि वह पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र उर्फ छोटा ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है जिसके जरिये समाज में बदलाव लाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि कासिम उल उलूम मदरसा प्रबंधक मुफ्ती बिन यामीन ने कहा कि मानवता की सेवा करने वालों को तरक्की मिलती है। आने वाले समय में जीत उसी की होगी जो शिक्षित होगा। कोई भी जब तक तरक्की नही कर सकता जब तक शिक्षित नहीं होगा। इस्लाम में दूसरी तालीम हासिल करने पर कोई पाबंदी नहीं है। समारोह में अतिथियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मौहम्मद अमजद को सम्मानित किया। पूर्व विधायक मौलाना जमील, मुफ्ती इकबाल, प्रधान दिनेश राठी, गुलजार, एसएसआई महेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसलिए सम्मानित किए गए अमजद
संयोजक प्रधान शाहनवाज ने कहा कि गांव के युवा मोहम्मद अमजद को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जागरूकता में महती भूमिका निभाने पर 24 सितंबर को नई दिल्ली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री के अनुराग ठाकुर के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो हमारे गांव जिले के लिए गौरव की बात है। पीजी राजकीय विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में बीए में पढ़ रहे अमजद ने सर्वमणी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन का गठन कर कोरोना संक्रमण काल में मारे गए 300 लोगों का अंतिम संस्कार कराया। दस हजार लोगों को खाना व दवाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed