फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   - Amit Rathi defeated Cancer with liveliness

जीवटता से अमित राठी ने हराया कैंसर को

Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
- Amit Rathi defeated Cancer with liveliness
शहर के साउथ सिविल लाईन्स निवासी अधिवक्ता अमित कुमार राठी। जो पहले कैंसर से पीड़ित थे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीवटता से अमित राठी ने हराया कैंसर को
विज्ञापन

जगेंद्र उज्ज्वल
मुजफ्फरनगर। कैंसर का नाम सुनते ही जीवन खत्म होता नजर आने लगता है मगर ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने अपनी जीवटता से कैंसर को हरा दिया। ऐसे ही शख्स हैं अमित कुमार राठी एडवोकेट, जिन्होंने जीवन के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए कैंसर पर विजय पाई। जीभ का ऑपरेशन कराने के बाद वह दस साल से स्वस्थ्य हैं।
साउथ सिविल लाइंस निवासी एडवोकेट अमित कुमार राठी कैंसर पीड़ितों से मिल कर उन्हें जीने की कला बताते हैं, उनका उत्साहवर्धन करते है। अपने कैंसर के बारे में बता कर लोगों को इस रोग से लड़ऩे की प्रेरणा देते हैं। वह दस साल से कैंसर पीड़ितों को पॉजिटिव एटीट्यूड से कैंसर को मात देने को प्रेरित कर रहे हैं। अमित बताते है कि वर्ष 2009 में खाना खाते हुए दांतों के नीचे जीभ आ गई थी। कुछ समय बाद जीभ पर दाना सा बन गया। डॉक्टर को दिखाया तो जांच में पता चला कि जीभ में कैंसर है, जो प्रथम स्टेट पर है। बकौल अमित, उन्हें जब कैंसर का पता चला, तो जीवन में अंधेरा हो गया। लगा तक कि इस सुंदर दुनिया से विदा होने का समय आ गया। हिम्मत नहीं हारी, हौसला जुटाया, इलाज शुरू किया। दिल्ली एम्स, राजीव गांधी हॉस्टिपल आदि में इलाज हुआ। इलाज के दौरान अपनों का साथ, सकारात्मक सोच, जीने की इच्छा शक्ति, योग और प्राणायाम का ऐसा असर हुआ कि कैंसर को मात मिली और जीवटता की जीत हुई। वर्ष 2010 में मेरठ के आनंद अस्पताल में डॉ उमंग मित्तल ने ऑपरेशन कर जीभ को निकाल दिया। कीमोथैरेपी, रेडियाथैरेपी हुई। जीभ बिना रोटी, फल आदि नहीं खा सकते। लिक्विड ही लेते है। ऐसे में पत्नी पूनम, बेटी आंचल और बेटे आशीष राठी आदि अपनों का साथ मिला। अब दस साल हो गए। एक दशक से वह बिल्कुल ठीक है। योग, प्राणायाम रोजाना करते है। समय पर जांच भी करा रहे हैं। वह कैंसर से पूरी तरह से मुक्त हैं। अब वह कैंसर पीड़ितों को इस रोग से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----
अच्छे अधिवक्ताओं में है गिनती
मुजफ्फरनगर। अमित कुमार राठी की गिनती अच्छे अधिवक्ताओं में होती है। वह वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान कुमार के साथ वकालत करते है। ज्ञान कुमार बताते हैं कि जीभ नहीं होने के कारण उन्हें बोलने में परेशानी होती थी, मगर अमित राठी ने जीभ बिना बोलने का लगातार अभ्यास किया, आज वह कोर्ट में मुकदमों की अच्छी पैरवी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed