{"_id":"64b8349af45980a53b00bd54","slug":"amidst-uproar-59-resolutions-passed-unanimously-one-rejected-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-3920-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हंगामे के बीच 59 प्रस्ताव एकमत से पास, एक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हंगामे के बीच 59 प्रस्ताव एकमत से पास, एक निरस्त
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक लेती चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप।
चेयरपर्सन की अध्यक्षता में हुई नगर पालिका मुजफ्फरनगर की बोर्ड बैठक
25 करोड़ रुपये में होगा शहर का विकास, बनेंगी 124 सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों की नोंक-झोंक के बीच 60 में 59 प्रस्ताव एक मत से पास हो गए। शहर के विकास को 25 करोड़ रुपये से पंख लगेंगे। 55 वार्डों में 15 करोड़ रुपये से सड़कों और दूसरे निर्माण कार्य कराने के साथ ही पेयजल आपूर्ति व पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के कार्य शामिल हैं। सभासदों ने पालिका कर्मचारियों पर सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सुबह 11.15 बजे बैठक शुरू हुई। ईओ हेमराज सिंह ने सदन के सामने एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें 55 वार्डों में 15 करोड़ रुपये की लागत से 124 निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभी वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों को बोर्ड की हरी झंडी मिल गई। एजेंडे के 60 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से 59 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
तीन प्रस्तावों में संशोधन का प्रस्ताव सभासदों ने अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष रखा, जिसको स्वीकार किया गया। प्रस्ताव संख्या 37 में 55 वार्डों में पथ प्रकाश की मरम्मत के लिए आउटसोर्सिंग पर पांच स्काई लिफ्ट ड्राइवर और 35 लाइनमैन मजदूर रखे जाने की अनुमति मांगी गई। इस पर सभासद मनोज वर्मा ने कहा कि जब 50 वार्ड थे तो 11 कर्मचारी नियमित रूप से बेहतर कार्य कर रहे थे। अब पालिका के पास इतनी स्काई लिफ्ट भी नहीं है, जितने ड्राइवर रखे जा रहे हैं। इस पर राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, मनोज वर्मा, अन्नू कुरैशी आदि सभासदों ने संशोधन का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शौकत अंसारी, रजत धीमान, अन्नू कुरैशी, सीमा जैन, कुसुमलता पाल, बॉबी सिंह, पारूल मित्तल, अब्दुल सत्तार, अर्जुन, शिवम मुन्ना, इरशाद अंसारी, देवेश कौशिक, नौशान खान, हनी पाल, हिमांशु कौशिक, खालिद, उमरदराज के अलावा एई निर्माण अखंड प्रताप, एई जलकल सुनील कुमार, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे सभासद
सभासद रितु ने कहा कि उनके वार्ड छह में पथ प्रकाश की समस्या हुई तो लिपिक तनवीर आलम को फोन किया। फोन पर उनको सम्मान नहीं मिला। जो कर्मचारी सोनू वार्ड में भेजा गया, वह पब्लिक के बीच उनके साथ अभद्रता कर गया। सभासद रजत धीमान, देवेश कौशिक, पारुल मित्तल, प्रियांक ने कहा कि सभासदों का सम्मान सबसे पहले है। अधिकारियों और कर्मचारियों के पास सभासदों के नंबर नहीं है। चेयरपर्सन ने कहा कि सभासदों का सम्मान हर हाल में करना होगा। ईओ को निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय गीत का सम्मान नहीं करने का आरोप
पालिका की बोर्ड बैठक में एजेंडा शुरू होने से पहले ही सभासद बॉबी ने राष्ट्रगीत पर मुस्लिम सभासदों द्वारा बैठे रहने का मुद्दा बनाकर हंगामा कर दिया। अन्य सभासदों ने भी नाराजगी जताई। सभासद अब्दुल सत्तार, शौकत अंसारी ने कहा कि राष्ट्रगीत के साथ संवैधानिक पाबंदी नहीं जुड़ी है, यह स्वेच्छा पर निर्भर है। बाद में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मामला संभाला।
कर लिपिक के खिलाफ बैठी जांच
बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या-73 पर सभासदों ने कड़ा ऐतराज जताया। इसे एक साजिश के तहत वित्तीय अनियमितता के मामले वाला बताया। सभासद राजीव शर्मा ने सदन की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कर विभाग द्वारा पांच ठेके छोड़े गए थे। इनमें करीब पांच लाख रुपये पालिका कोष में ठेकेदारों ने जमा कराए। अब इस प्रस्ताव के तहत कर विभाग ने इन ठेकेदारों को नुकसान का बहाना बनाकर ये राशि वापस कराने का प्रस्ताव दिया है। लिपिक के खिलाफ जांच के बैठाने के आदेश दिए।