{"_id":"57d704a14f1c1beb5bd47931","slug":"ambulance-service-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस सेवा ठप की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस सेवा ठप की
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खड़ीं एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को एंबुलेंस सेवा में लगे चालक भी हड़ताल में शामिल हो गए और स्वास्थ्य सेवायें पूरी तरह लड़खड़ा गई।
अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त संविदा कर्मी आंदोलनरत है। स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ ऑफिस पर धरना देकर प्रदर्शन किया। आंदोलन में सभी विभागों में लगे संविदा कर्मी शामिल हो गये हैं।
चिकित्सकों के शामिल होने से उन स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था लड़खड़ा गई है, जहां केवल संविदा पर कार्यरत चिकित्सक ही तैनात है। जिले में इस समय बुखार का प्रकोप है, उधर हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सोमवार से आकस्मिक सेवा के अंतर्गत कार्य कर रही एंबुलेंस सेवा भी ठप हो गई। एंबुलेंस सेवा पर तैनात चालक भी आंदोलन में शामिल हो गये हैं।
विज्ञापन
लेखपालों, उपभोक्ता समिति का धरना जारी
कलक्ट्रेट में लेखपालों और जनकल्याण उपभोक्ता समिति का धरना जारी रहा। समिति की मांग है कि जिले में पात्र गरीब परिवारों के राशन कार्ड बनवाए जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का पूरी तरह पालन किया जाए। धरने पर बरखा, कमलेश, रोशनी, लक्ष्मी, सुरेंद्र कुमार, इरशाद अंसारी, सोहनवीर, तेजेंद्र, सतबीर, संजय, नरेशो, बाला, राकेश त्यागी, कृष्णगोपाल आदि रहे। समिति अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। उधर, लेखपालों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रहा। लेखपाल वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों पर अडे़ हैं।