फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ambulance collides with bike, youth dies

एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 29 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with bike, youth dies
मुजफ्फरनगर। शहर के विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस नेे महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी जुनैद शुक्रवार को अपनी मां इकरामन के साथ किसी काम से बाइक पर शहर आया था। देर रात जुनैद व इकरामन बाइक पर ही शहर से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक विश्वकर्मा चौक पर पहुंची, अचानक सामने से आती तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे और सिर सड़क से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जुनैद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि इकरामन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पटाखे छोड़ने वाली बुलेट सीज, तीन गिरफ्तार
पुरकाजी। कस्बे में पिछले कुछ दिन से साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइक का आतंक मचा हुआ था। लगातार शिकायतों के चलते पुलिस भी उक्त बुलेट की तलाश में थी। शुक्रवार को खाईखेड़ी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के निकट बुलेट सवार तीन युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। आरोपी बुलेट को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए उसके साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रहे थे। आसपास के लोगों ने उनका विरोध किया तो तीनों युवक बदसलूकी करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर बुलेट को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक शादाब निवासी मोहल्ला बाजार खुर्द, शौकीन व खुर्रम निवासीगण मोहल्ला हलवाईयान हैं, जो बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके हैं। इसके चलते बाइक को सीज कर दिया गया है। बाद में तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed