{"_id":"5fcd0ebc8ebc3ecfe11cb51c","slug":"ambedkar-remembered-on-parinirvan-day-muzaffarnagar-news-mrt5143843125","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को किया गया याद
विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम में मंचासीन पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को किया गया याद
मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। बसपा, सपा और भाजपा कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर परिनिर्वाण दिसव पर बाबा साहब आंबेडकर को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और गरीबों को संविधान में बराबरी का हक आंबेडकर ने ही दिया है। उनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऋषिपाल गौतम, चांद सिंह कश्यप, सतप्रकाश, जियाउर्रहमान, सतीश कुमार आदि ने विचार रखे। कलक्ट्रेट के गेट स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। बसपा नेताओं के साथ समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का हक दिया। अध्यक्षता अलीम सिद्दीकी, संचालन जिया चौधरी ने किया। सभी ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शलभ गुप्ता, हनीफ एडवोकेट, जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश वशिष्ठ, फिरोज अख्तर, टीटू पाल, नवेद, सचिन अग्रवाल आदि रहे। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर डॉ आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने समाज में सभी को बराबरी का हक दिया। जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, बिजेंद्र पाल, सुनील दर्शन, राहुल वर्मा, अचिंत मित्तल, रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।