{"_id":"630523eac3b1d1210b2dda32","slug":"ambedkar-bhawan-s-board-put-up-on-government-land-muzaffarnagar-news-mrt602099952","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर लगा दिया आंबेडकर भवन का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर लगा दिया आंबेडकर भवन का बोर्ड
विज्ञापन
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात सराय गांव में कब्रिस्तान के बराबर में खाली पड़ी ग्राम पंचायत की जमीन पर निर्माणाधीन आंबेडकर भवन का बोर्ड लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बोर्ड को हटवाया।
थाना फुगाना के गांव सराय में कब्रिस्तान के बराबर में ग्राम पंचायत की खाली जमीन पड़ी हुई है। सोमवार की रात असामाजिकक तत्वों ने इस जमीन पर निर्माणाधीन आंबेडकर भवन का बोर्ड लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने राजस्व विभाग की टीम को गांव में भेजा। फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत की जमीन से बोर्ड हटवाया। थाना फुगाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।