फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Foundation's blood donation camp: 61 blood donors became Mahadani

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर : 61 रक्तदाता बने महादानी

Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's blood donation camp: 61 blood donors became Mahadani
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में अमर उजाला फउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग व मौज? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में लगाए गए शिविर में नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साह से भागेदारी की। शिविर में 61 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तदाता महादानी बने।
विज्ञापन

दूसरों की जिंदगी बचाने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में शामिल नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल और हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। अमर उजाला की अच्छी पहल है। इससे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ फौजदार ने कहा, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। किसी का जीवन बचाने की जो खुशी मिलेगी, उसका कोई मूल्य नहीं होता। युवा स्वैच्छिक रक्तदान को आगे आए, नि:संकोच संकल्प करें और जब भी जरूरत का वक्त हो दूसरों के जीवन की रक्षा करें। शिविर में 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। ब्लॅड बैंक प्रभारी डॉ. पीके त्यागी, डॉ. लोकेश कुमार गुप्ता, डॉ. गीतांजलि, सौराज सिंह, प्रभाष चंद्र, मुदिर, शमशेर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमओ और सीएमएस ने प्रमाणपत्र दिए। साथ ही बताया कि जरूरत पड़ने पर तीन माह के भीतर इस प्रमाण पत्र से एक यूनिट ब्लड तुरंत मिल जाएगा।
युवाओं ने किया रक्तदान कहा, रक्तदान पुण्य का कार्य
मुजफ्फरनगर। युवाओं ने भी शिविर में उत्साह से रक्तदान किया। दवाई कंपनी में कार्यरत दिग्विजय राणा, मोनू कुमार दतियाना के अलावा आशीष वर्मा, गौरव कुमार, भोकरहेड़ी के पंकज, भेडाहेड़ी के पप्पू आदि ने भी रक्त दान किया। कहा कि मानवता के लिए रक्तदान पुण्य का कार्य है।
दंपती ने ब्लड डोनेट किया
मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी निवासी नीरज कुमार जैन और उनकी पत्नी मोनिका जैन भी शिविर में आकर रक्तदान किया। रोडवेज में वरिष्ठ लिपिक नीरज ने बताया कि हम दोनों अभी तक दस से अधिक बार रक्तदान कर चुके है। किसी के जीवन को बचाने के लिए निश्चित ही रक्तदान करें, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। ब्लड डोनेट से किसी परिवार की खुशियां बची रह सकती है।
रक्तदान कर मिलती है खुशी
मुजफ्फरनगर। शिविर में पहुंचे चालक प्रेमपुरी निवासी राजीव मलिक 11 बार, अग्रवाल डुप्लेक्स पेपर मिल के अधिकारी सतीशचंद्र दूबे 12 बार, साल्हाखेड़ी के सुधीर कुमार 13 बार, काकड़ा निवासी कपड़े की फेरी लगाने वाले लोकेंद्र कुमार 15 बार रक्तदान कर चुके है। कहते है कि उन्हें रक्तदान करने से खुशी मिलती है। वह अमर उजाला के हर कैंप में रक्तदान करते आ रहे है।

हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों ने किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर किसान समिति के आधार क्रांति गुरु चंद्रमोहन की प्रेरणा से समिति के किसानों ने भी काफी संख्या में शिविर में रक्तदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में धीर सिंह, पदम सिंह, अमित मोलाहेड़ी, रमन सिंह, पंकज, विकास, अरविंद, ज्ञानेंद्र, संजय, मिंटू, प्रवेश, तपेंद्र, प्रवीण, सत्यप्रकाश, प्रवेश, राजेंद्र, पुष्पेंद्र आदि ने रक्तदान किया। डीएम सीबी सिंह ने इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed