फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Affinity: Corona also snatched mother's strings from children

अमर उजाला अपनत्व : कोरोना ने बच्चों से मां का आंचल भी छीना

Mon, 31 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Affinity: Corona also snatched mother's strings from children
अमर उजाला अपनत्व : कोरोना ने बच्चों से मां का आंचल भी छीना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ भोपा। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर कई परिवारों के सदस्यों को जिंदगीभर नहीं भरने वाला जख्म दे गया है। इस समय हालात काफी विषम है। कई परिवारों से बातचीत करने पर यह सामने आया कि बच्चों के भरण पोषण के लिए काफी मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। इसी कड़ी में सुजडू गांव के चार मासूम भी अनाथ हो गए। पिता का साया पहले ही इनके सिर से उठ गया था, अब कोरोना संक्रमण ने मां का आंचल भी छीन लिया है। चारों बच्चों की जिम्मेदारी अब उनके वृद्ध नाना-नानी पर आ गई है। वे चार बच्चों को सुजडू से लेकर अपने पास गांव मोरना ले आए हैं।

सुजडू निवासी चार बच्चों के पिता विनोद की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस वक्त विनोद अपने पीछे तीन मासूम बेटी और एक बेटे को छोड़ गया था। चारों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी विनोद की पत्नी संगीता पर आ गई थी। संगीता अपने चारों बच्चों का पालन-पोषण सिलाई व कढ़ाई का कार्य कर रही थी। चारों बच्चों पर दुखों का एक और बड़ा पहाड़ उस समय टूट गया, जब मां संगीता की कोरोना संक्रमण से पांच मई को मौत हो गई। पहले पिता और फिर कोरोना संक्रमण से मां की मौत के बाद अब चारों बहन-भाई निशा (14) ,वर्षिका (13), वंशिका (12), कार्तिक (11) अनाथ हो गए। मां-बाप की मौत होने के बाद चारों बच्चे सुजडू स्थित मकान का ताला लगाकर गांव मोरना निवासी नाना-नानी महेंद्र सिंह व उर्मिला के पास रह रहे हैं। नाना-नानी के वृद्ध होने के कारण यहां भी उन्हें अपने जीवन यापन की चिंता सता रही है। बच्चों के नाना नानी का कहना है कि बेटी और दामाद की मौत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है। अब चारों बच्चों के पालन पोषण की चिंता भी सता रही है। वह बच्चों के पालन पोषण के लिए दिन-रात मजदूरी कार्य कर रहे हैं, इसके बाद भी यह संभव नहीं है कि वह उन्हें पढ़ा लिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed