{"_id":"603548208ebc3ee92e2ffa10","slug":"allegations-of-hostage-torture-on-family-muzaffarnagar-news-mrt526861061","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों पर बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों पर बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रेम-विवाह करने वाली महिला को बंधक बनाकर मायके वालों ने उस पर पति को छोड़ने का दबाव बनाते हुए यातनाएं दीं। किसी तरह छूटकर ससुराल पहुंची विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
तितावी क्षेत्र के बघरा निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने एक साल पूर्व गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद से वह अपने पति के साथ शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी में रह रही है। पीड़िता के अनुसार, 28 जनवरी को वह सामान खरीदने बाजार गई थी, तो उसके मायके वाले रास्ते में मिल गए और उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसने खुद को अपने मायके में पाया।
पीड़िता का आरोप है मायके वालों ने बंधक बनाकर उसे यातनाएं देते हुए पति को छोड़ने का दबाव बनाया। किसी तरह वह सोमवार को मायके से निकलकर ससुराल पहुंची तो मायके वालों ने वहीं आकर घर में तोड़फोड़ करते हुए सास के साथ भी मारपीट की। विवाहिता ने एसएसपी से मायके पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।