फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegation of murder of married woman for dowry

Muzaffarnagar News: मीरापुर - दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 10 Oct 2023 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murder of married woman for dowry
मीरापुर। संभलहेड़ा में एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायका पक्ष ने ससुराल के कई सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना ककरौली के गांव बेहड़ा सादात निवासी रमेश पाल ने अपनी बेटी मोनी का विवाह 2021 में संभलहेड़ा निवासी सोनू पुत्र विक्रम से किया था। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये नगद व एक बाइक की मांग कर रहे थे। उसका उत्पीड़न किया जाता था। आठ अक्टूबर को भी मोनी से उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी कराने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने के लिए कहा। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मोनी के साथ सोमवार सुबह मारपीट की तथा फांसी लगाकर हत्या कर दी। मोनी का एक दो माह का बेटा है। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मोनी के पिता रमेशपाल ने दहेज हत्या का मुकदमा उसके पति सोनू, जेठ मोनू व प्रदीप तथा सास कौशल के विरुद्ध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed