फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allah blesses those who keep fasting

रोजा रखने वालों पर बरसती हैं अल्लाह की रहमतें

Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Allah blesses those who keep fasting
मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर - फोटो : DEVBAND
रोजा रखने वालों पर बरसती हैं अल्लाह की रहमतें
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान माह तमाम महीनों में अफजल है। इस महीने अल्लाह अपने बंदों की हर नेकी के बदले में कई गुना ज्यादा सवाब देता है। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने रमजान माह की फजीलत बयान करते हुए यह बात कही।

मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर खास करम फरमाता है, इसलिए इसे महीनों का सरदार कहा गया है। इस माह में दस-दस दिन के तीन हिस्से हैं। पहले दस दिन के हिस्से को रहमत कहा जाता है। रमजान की 11 से 20 तारीख तक मगफिरत कहा जाता है। माह की 21 से 30 तारीख को जहन्नुम से आजादी का हिस्सा कहा जाता है। यानी रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर रहमत, मगफिरत फरमाता है और जहन्नुम से आजादी के दरवाजे खोल देता है। मौलाना नसीम ने कहा कि ये सब चीजें उसे मिलती हैं, जो अल्लाह की नजदीकी पाने के लिए और उसे खुश रखने के लिए रोजा रखता है। यदि कोई रोजा नहीं रखता और जान बूझकर ऐसा करता है तो वो खुदा से बगावत का ऐलान करता है और अल्लाह ऐसे बागियों को सजा देता है। जो लोग चाहते हैं कि दुनिया और आखिरत में आराम की जिंदगी गुजारें, तो सिर्फ रमजान ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी अल्लाह के हुक्म की तामील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed