फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alert, checking campaign in the district in view of Republic Day

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जनपद में अलर्ट, चेकिंग अभियान

Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Alert, checking campaign in the district in view of Republic Day
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जनपद में अलर्ट, चेकिंग अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी ने जिले में अलर्ट घोषित किया है। पुलिस टीम,बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वॉड टीम ने जिले भर में चेकिंग कर रही है। वाहनों व संदिग्धों लोगों की तलाशी ली जा रही है।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने कमर कसते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा का जाल बिछाया है। चाहे नगर हो या फिर कोई कस्बा, अथवा कोई सार्वजनिक स्थल हो। सभी स्थलों पर पुलिस मुस्तैद है। पिछले दो दिनों से जनपद में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने अलर्ट घोषित करने पर सोमवार को नगर पुलिस ने सभी होटलों, धर्मशालाओं, सराय में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वहां पर ठहरे लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने सभी संस्थाओं के संचालकों से कहा, कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनके ठहरने के लिए आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। किसी को बिना आइडी के न ठहराया जाए। पुलिस के साथ खुफिया विभाग को भी सतर्क है। थानों की पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र टीम अलग तरीके से संदिग्धों की तलाश में जुटी है। जनपद की सीमा पर भी पहरा सख्त किया गया है। वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी टीम ने चेकिंग शुरू की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया है। सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई है। पूरे जनपद में चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed