{"_id":"58dd63514f1c1bd07763da3c","slug":"alcohol-contracts-continue-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका के विरोध में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका के विरोध में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर पैंठ बाजार में शराब का ठेका खोलने की प्रक्रिया के विरोध में दूसरे दिन भी व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा तथा प्रदर्शन कर ठेका खोले जाने का विरोध किया। भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पैंठ बाजार में किसी भी सूरत में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा।
मंसूरपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ठेकेदार हाईवे से शराब का ठेका हटाकर पैठ बाजार में ला रहे हैं। पैंठ बाजार में शराब का ठेका खोलने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई थी, जिसको लेकर विरोध होना शुरू हो गया था। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं शराब का ठेका खोले जाने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे लोगों को कहना था कि हाईवे से स्थानांतरित कर पैंठ बाजार में निर्माण कराया जा रहा है।
पैंठ में शराब के ठेके को किसी भी कीमत पर खोलने नहीं दिया जाएगा। निर्माणाधीन ठेके के निकट साईंबाबा का मंदिर होने के साथ ही स्कूल भी है। भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता से फोन पर बातचीत की। इस पर एसडीएम ने बताया कि ठेका न खोले जाने की डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने ठेेका न खोले जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर धरना समाप्त हो सका। धरना देने वालों में संजीव राठी, कुलबीर सिंह, बीर सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र फौजी, उमेश, सतपाल, संजय, भूप सिंह, प्रवेश गर्ग आदि शामिल थे।