फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akshat Verma wants to become a Space Scientist

स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहता है अक्षत वर्मा

Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Akshat Verma wants to become a Space Scientist
अक्षत वर्मा, 99.2 प्रतिशत, एसडी पब्लिक स्कूल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहता है अक्षत वर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के इंटर के छात्र अक्षत वर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। टॉपर छात्र ने स्कूल और परिवार का नाम भी रोशन किया है। मेधावी छात्र अक्षत का सपना स्पेस साइंटिस्ट बनने का है। हाईस्कूल में भी वह सीबीएसई में देश में दूसरे स्थान पर रहा था। उसे पहले से ही उम्मीद थी कि वह अच्छा करेगा।
जिले के टॉपर अक्षत वर्मा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देते हैं। वृंदावन सिटी निवासी अक्षत वर्मा कहते हैं कि वह रोजाना रात में 11 बजे तक पढ़ाई करते थे। प्रतिदिन का उनका आठ से दस घंटे का पढ़ाई का समय रहता था। उन्होंने किसी टीचर का कोई ट्यूशन नहीं लगाया। अपनी सेल्फ स्टडी के आधार पर ही उसने पढ़ाई की। अक्षत के पिता देवेंद्र वर्मा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मां डॉक्टर नीलू वर्मा भी डीएवी डिग्री कॉलेज में शिक्षिका है। कक्षा-10 में भी अक्षत का देश में दूसरा स्थान रहा था और उसके 99.6 प्रतिशत अंक आए थे। इस बार इंटर में उसके 99.2 प्रतिशत अंक आए हैं। अक्षत ने बताया कि उसका सपना स्पेस साइंटिस्ट बनना है। उसका आईआईएसएसी बैंगलोर में एडमिशन हो गया है। यदि आईआईटी में सलेक्शन हो जाएगा तो वह इसे छोड़ देगा। दादी श्यामो देवी का आशीर्वाद और बहन इशिता वर्मा का सहयोग भी उसे निरंतर मिलता है। वह कहता है कि उसे बैडमिंटन खेलने का शौक हैं। उसे पढ़ाई का मतलब है, वह व्हाट्सएप, एफबी आदि सोशल मीडिया से दूर है।
विज्ञापन

अंक
अक्षत वर्मा के गणित में 100 अंक आए हैं। अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और शारीरिक शिक्षा में 99-99 अंक आए हैं। परिवार के सभी लोग उसके अंकों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधा का मनवाता रहा लोहा
अक्षत कक्षा-10 के बाद से ही अपनी मेधा का लोहा मनवाता रहा है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में उसकी ऑल इंडिया में 101 वीं रैंक आई। उसका राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में चयन हुआ। अब वह आईआईटी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed