फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akash, Mehnoor, Aliza secured first position

आकाश, मेहनूर, अलीजा ने प्रथम स्थान पाया

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Akash, Mehnoor, Aliza secured first position
एमजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी देते डॉ लोकेशचंद्र - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य संबंधित क्विज प्रतियोगिता कराई गई। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों और बच्चों को जागरूक करने के लिए टीबी. एचआईवी एवं रक्तदान विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें आकाश, मेहनूर, अलीजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. पीके त्यागी, एआरटी इंचार्ज जिला चिकित्सालय डॉ. वीके जौहरी का प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। विद्यालय के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता ऑफलाइन कराई गई है। एचआईवी विषय में आकाश पांचाल प्रथम, अलीजा द्वितीय, वंशिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार के लिए मौहम्मद कैफ और कृपा गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन

टीबी विषय में मेहनूर प्रथम, आकाश पांचाल द्वितीय और अपर्णा तृतीय तथा वासु भार्गव और खुशी चावला सांत्वना पुरस्कार मिला। रक्तदान विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अलीजा प्रथम, मीताली द्वितीय व प्रतिष्ठा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमजीत कौर और अनमोल त्यागी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। डीटीओ डॉ. लोकेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार के साथ ही इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी 54 छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम कोर्डिनेटर रश्मि तोमर मौजूद रहे। संचालन दीपाली गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed