फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ajit Singh did not go after defeat, he went after winning by creating brotherhood: Jayant Singh

अजित सिंह हारकर नहीं, भाईचारा बनाकर जीतकर गए थे : जयंत सिंह

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Ajit Singh did not go after defeat, he went after winning by creating brotherhood: Jayant Singh
खतौली में हुई सभा में बोलते रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली उप चुनाव
विज्ञापन

- सपा-रालोद-आसपा के गठबंधन पर कहा कि सियासत के बनेंगे नए समीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से चौधरी अजित सिंह हारकर नहीं गए थे, बल्कि भाईचारा बनाकर जीतकर गए थे। अन्नदाता, मजदूर और बुनकर भगवान का रूप होते हैं। हमारा गठबंधन उभरते भारत की तस्वीर है। खतौली से दिल्ली तक का सीमकरण बदल देंगे।
मंडी में आयोजित जनसभा में कहा कि बुजुर्गों ने कुर्बानियां देकर आजादी दिलाई। भाजपा ने लुभावने वादे कर वोट बटोरी ली, लेकिन आमजन को कुछ नहीं दिया। करोड़ों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन हालात यह है कि जिनकी नौकरी पहले लग चुकी थी, उन्हें अब रोजगार मेलों में प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। तंज कसा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री ने कभी चाय बेची होगी, लेकिन पकौड़े जरूर बेचे होंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने संविधान दिवस पर डॉ. हरिओम पंवार की कविता सुनाई और कहा कि बाबा ने संविधान सबके लिए रचा, उसी से समानता का अधिकार मिला।
विज्ञापन

दिल्ली में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि होगी खतौली के चुनाव की जीत : चंद्रशेखर
खतौली (मुजफ्फरनगर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि खतौली में गठबंधन की जीत दिल्ली के बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों के लिए श्रद्धांजलि होगी। बाबा भीमराव आंबेडकर की ओर से बनाया गया संविधान देश के अंतिम व्यक्ति को भी समानता अधिकार देता है। किसान, नौजवान, महिला, मजदूर देश का कोई भी व्यक्ति हो, संविधान में बराबर का अधिकार है। वोट की चोट से साबित कर अपना दम दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि देश में हालात बड़े खराब हैं। नौजवान परेशान हैं। पहले भर्ती नहीं आती, अगर भर्ती आती है तो पेपर लीक हो जाता है। इसके बाद आरक्षण में घोटाले हो जाते हैं। अगर आप सवाल करोगे तो यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर परेशान करते हैं और झूठे मुकदमें लगाते हैं। किसानों को मुआवजे के नाम पर दो चार-रुपये दिखाते हैं। अति पिछड़ा वर्ग के लोगों अगर बच्चों का भविष्य सुधारना चाहते हो तो भाजपा के अहंकार का ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करना होगा।
दलितों के बूथ देंगे मेरे संघर्ष की गवाही
आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि आपके बूथ मेरे संघर्ष की गवाही देंगे। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग षडयंत्र करेंगे, गुंडई करेंगे, लेकिन भाईचारा बनाए रखना। दो दिसंबर को हर गांव में आऊंगा। भाजपा को अपने बूथ की ताकत का अहसास करा दो।
चंद्रशेखर को खिलाना है तिसंग का कलाकंद
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि खतौली के तिसंग का कलाकंद प्रसिद्ध है। गठबंधन की जीत के बाद आसपा अध्यक्ष को तिसंग का कलाकंद खिलाना है।
अजित सिंह ने बनाया मुजफ्फरनगर में भाईचारा : शाहिद मंजूर
खतौली। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा ने जो नफरत बोई उसे चौधरी अजीत सिंह ने खत्म करने का काम किया। बिजली, खाद, छात्रवृत्ति, पानी पर बात नही करते है। भाजपा खोखले नारों पर चुनाव लड़ रही है, इसे दफन करने का काम करेंगे। तंज कसा कि यदि कोई समस्या पूछता है तो यह कह देते है कि इलाज कर दिया जाएगा। हम कोई बीमार है क्या, जो इलाज कर दिया। संवाद
खतौली से बनेगी 2024 की पृष्ठभूमि : इकरा हसन
खतौली। सपा नेता और कैराना विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने कहा कि भाजपा को कोई इरादा नही था कि चुनाव हो, लेकिन जयंत चौधरी की वजह से यह मौका मिला है। उन्होंने अपने वालिद मनव्वर हसन का नाम लेकर कहा कि जनता ने उनके पिता को वोट देकर भारी मतों से जिताया था। भाजपा ऐसी परिस्थिति बना रही है कि कोई आवाज नहीं उठाता, जो आवाज उठाता है, उस पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। 2024 की पृष्ठभूमि इसी चुनाव से तय होगी। संवाद
यह रहे मौजूद
गठबंध की जनसभा की अध्यक्षता राम निवास मास्टर और संचालन सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक अतुल प्रधान, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक अनिल कुमार, विधायक चंदन चौहान, आसपा जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, नीटू शामली, सुनील चित्तौड़, श्याम लाल बच्ची सैनी, विधायक पंकज मलिक, विधायक अजय कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारतीय, इलम सिंह गुर्जर, संगीता दोहरे, अहमद हमीद, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, विधायक अशरफ अली, वसीम रजा, राकेश शर्मा, रमा नागर, त्रिलोक त्यागी, संजय राठी, अजीत राठी, धमेंद्र तोमर मौजूद रहे।

संविधान की प्रस्तावना से दिलाई शपथ
रालोद के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने जनसभा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और शपथ दिलाई।
खेकड़ा का नहीं अब खतौली का मदन भैया
खतौली। गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया ने जनसभा में कहा कि अब तक लोग खेकड़ा के मदन भैया के रूप में जानते थे। अब वह खतौली के मदन भैया के रूप में जाने जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed