फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ajay defeated Farid in wrestling prize of two lakhs

दो लाख की इनामी कुश्ती में अजय ने फरीद को हराया

Tue, 26 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ajay defeated Farid in wrestling prize of two lakhs
शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में दो दिवसीय दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो लाख की इनामी कुश्ती में अजय ने फरीद को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव सोरम के टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी में चल रहे दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन कई नामचीन पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। सबसे बड़ी दो लाख की इनामी कुश्ती में गुरुग्राम के अजय ने पंजाब के पहलवान फरीद को हराया।
गांव सोरम में टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी में गुरु बलबीर सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। सोमवार को दंगल के अंतिम दिन कई नामचीन पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं, जिन्हें देख ग्रामीण भी रोमांचित हो उठे। दंगल के समापन से पहले सबसे बड़ी दो लाख इनामी राशि की कुश्ती गुरुग्राम के पहलवान अजय और पंजाब के पहलवान फरीद के बीच हुई। अंक आधारित सबसे बड़ी इस कुश्ती में पहलवान अजय ने फरीद को 2-0 से हराया। इसके अलावा, 51 हजार रुपये इनामी राशि वाली कुश्ती में सुमित ने सोबीर को हराया। 5100 रुपये इनामी कुश्ती में कलवा पहलवान ने चिराग पहलवान को हराया। 15 हजार इनामी राशि वाली कुश्ती शाकिर व आसिफ के बीच बराबरी पर छूटी। वहीं, 7100 रुपये इनामी राशि वाली कुश्ती भी शांतनु और अजित के बीच बराबरी पर छूटी। भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह बालियान, ग्राम प्रधान कर्णवीर सिंह, जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह और सचिव सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। दंगल का संचालन विपिन बालियान ने किया। अंत में दंगल आयोजक निर्दोष बालियान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

परी चौधरी 66 किलो फ्री-स्टाइल में रही अव्वल
तितावी। क्षेत्र के गांव मांडी निवासी परी चौधरी ने गत 22 अक्तूबर को गांव सोरम के टारगेट ओलंपिक एकेडमी में आयोजित फ्री-स्टाइल चैंपियनशिप के 66 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। परी चौधरी के किसान पिता अमित चौधरी का कहना है कि उनके केवल दो लड़कियां परी और प्रियांशी है। दोनों लड़कियां लड़कों से भी कहीं आगे बढ़कर हैं। सोमवार को बघरा अखाड़े में पहुंचकर संजीव बालियान ने परी चौधरी को गोल्ड मेडल पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान धर्मेंद्र पहलवान, अमित धर्मा, गौरव पंवार ,सोनू और सतबीर फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed