फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agricultural Science Center to be built in Chittor

चितौड़ा में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र

Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Science Center to be built in Chittor
चितौड़ा में स्थित डाक बंगले पर आयोजित बैठक में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान? - फोटो : KHATAULI
चितौड़ा में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव चितौड़ा झाल स्थित डाक बंगले पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने क्षेत्र के किसानों की बैठक की। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने की प्रधानमंत्री की योजना के अंतर्गत प्रशासनिक कृषि विज्ञान केंद्र आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए बघरा कृषि विज्ञान केंद्र की तर्ज पर बनाया जाएगा। 19 मार्च को इसका शिलान्यास किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को जैविक खेती करने और उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। वहीं, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें कृषि संबंधी सभी जानकारी और एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बघरा की तरह से दूसरा प्रशासनिक कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित कराने की पहल की है। यह केंद्र एक वर्ष में तैयार हो जाएगा। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के डाक्टर पीके सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, हरीश अहलावत, हरीश मित्तल, ब्रिजेश रस्तोगी, अमित राठी, आशीष कुमार, अमित कसाना, जोनी गुर्जर, प्रधान टीटू, संजीव चौधरी, अंशुल पंवार उर्फ मोनू, बिट्टू सिखेड़ा आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed