फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agricultural law is in the interest of the country: Tayal

देशहित में है कृषि कानून : तायल

Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Agricultural law is in the interest of the country: Tayal
बुढ़ाना में प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर गोष्ठी में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देशहित में है कृषि कानून : तायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के 57 वें जन्मदिवस पर लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई। वक्ताओं ने वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट और कृषि कानूनों को देश हित में बताया। भाजपा के मंडल प्रभारी व क्षेत्रीय सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्रीमोहन तायल ने कहा कि बजट किसानों की आमदनी बढ़ाएगा। बजट में सेना के लिए दिया गया पैकेज जवानों को अत्यंत आधुनिक शस्त्र उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। सतेंद्र सैनी ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा। मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी नरेंद्र सैनी ने बजट व कृषि कानूनों को देशहित में बताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में राहुल, प्रवेश त्यागी, अप्पू जैन, डॉ. पवन जैन, सतेंद्र सैनी, मोंटू जैन, डॉ. बासित सैफी और आशीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed