फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aggravated Agitation at Old Age

हादसे में वृद्ध की मौत पर भड़का आक्रोश

Tue, 20 Mar 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 20 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aggravated Agitation at Old Age
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। गांव कासमपुरा में वृद्ध की स्कूली बस की चपेट में आकर मौत हो     गई। हादसे के विरोध में ग्रामीणों                 ने मुजफ्फरनगर-मोरना- शुक्रताल मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया।  भोपा थाना क्षेत्र गांव कासमपुरा निवासी प्रहलाद (64) सोमवार सुबह करीब नौ बजे चारा लेने के लिए जंगल जा रहा था। भोपा की ओर से आई एक स्कूल बस की चपेट में वृद्ध आ गया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे को देख कुछ ही दूरी पर क्रिकेट खेल रहे युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने मृतक की पहचान कर परिजन को सूचना दी। सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर-मोरना-शुक्रताल मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह, ककरौली इंस्पेक्टर बीपी सिंह, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, सतनाम सिंह समेत भाजपा नेता और जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर कहीं तीन घंटे बाद जाम खोला गया। मदद के आश्वासन के बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। प्रहलाद की मौत से परिवार के किरणपाल, राजकुमार, जय भगवान और बेटी कौशर, गीता, सोनिया पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे राजकुमार ने थाने पर तहरीर देकर दुर्घटना को इत्तेफाक हादसा बताते हुए किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed