फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Afzal Sabri brightens Deoband's name: Nawaz

अफजाल साबरी ने देवबंद का नाम रोशन किया : नवाज

Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Afzal Sabri brightens Deoband's name: Nawaz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। प्रसिद्ध शायर व उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन डॉ. नवाज देवबंदी सहित अदब से जुड़े लोगों ने मशहूर कव्वाल अफजाल साबरी के इंतकाल पर गहरे दुख का इजहार किया है।

डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि अफजाल साबरी के इंतकाल से कव्वाली की दुनिया को बड़ा नुकसान पहुंचा है। अफजाल और उनके भाई इकबाल साबरी ने कव्वाली के जरिये जहां पूरी दुनिया में देवबंद का नाम रोशन किया। वहीं, फिल्मी दुनिया में भी नाम कमाया। अफजाल साबरी शानदार फनकार होने के साथ साथ बेहतरीन शख्सियत भी थे। जिन्होंने हमेशा बड़ों को इज्जत दी और छोटों को प्यार दिया। जहान-ए-अदब के अध्यक्ष व शायर तनवीर अजमल ने अफजाल साबरी के इंतकाल पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। वरिष्ठ लेखक व फिल्म समीक्षक कमल देवबंदी ने साबरी के इंतकाल को बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी मखमली आवाज और उनकी सादगी साबरी की सबसे बड़ी पहचान थी। प्रसिद्ध शायर डॉ. नदीम शाद, शायर व कवि डॉ. शमीम देवबंदी, शमीम किरतपुरी, वली वकास, नईम अख्तर आदि ने भी अफजाल साबरी के इंतकाल पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed