फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After three days, combing in search of miscreants

तीन दिन बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान

Sun, 20 Sep 2020 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
After three days, combing in search of miscreants
मुजफ्फरनगर : 17- मोरना में मृतक दवा व्यापारी के घर की पहरेदारी करती पुलिस - फोटो : KHATAULI
तीन दिन बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या से चौतरफा आलोचनाओं से घिरी पुलिस आखिरकार तीसरे दिन हरकत में आई। एसपी देहात के नेतृत्व में भारी पुलिस व पीएसी फोर्स के साथ कई गांवों के जंगलों में ड्रोन उड़ाकर हत्यारोपियों की तलाश में कांबिंग की गई। हालांकि दिनभर की मशक्कत के बाद भी पुलिस टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली।
अनुज हत्याकांड में थाना पुलिस आखिरकार रविवार को हरकत में आई और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया। सुबह से ही एसपी देहात नेपाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों को एक तरफ जहां कस्बे में तैनात कर हर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की तलाशी ली गई, वहीं कई गांवों में कांबिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया। क्षेत्र के गांव ककराला, भेड़ाहेड़ी, करहेड़ा, चौरावाला व दरियाबाद समेत आसपास के गांवों के जंगल में पुलिस ने सघन कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान खेतों के ऊपर ड्रोन कैमरे भी उड़ाकर हत्यारोपियों की तलाश की गई, लेकिन शाम तक किसी तरह की सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी। वहीं, गांवों में फ्लैगमार्च निकालकर ग्रामीणों से भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

मेरठ पुलिस से भी लिया जा रहा सहयोग
मोरना। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव कपसाढ़ में करीब एक हफ्ते पूर्व कुलदीप नामक युवक की हत्या में उन्हीं बदमाशों का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिन्हें दवा विक्रेता अनुज की हत्या में चिह्नित किए जाने की बात की जा रही है। हैरत यह कि इस संबंध में दवा विक्रेता की हत्या से तीन दिन पूर्व स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री ने इंस्पेक्टर भोपा को सीयूजी नंबर पर कॉल कर मेरठ पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए, लेकिन उनकी बात को हवा में उड़ा दिया गया। बृहस्पतिवार देर रात अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई और अब हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए मेरठ पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके तहत मेरठ-मुजफ्फरनगर की सीमाओं से लगे क्षेत्र में दोनों जनपदों की पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

मुजफ्फरनगर :  16-मोरना गांव में गलियो में गश्त करती पुलिस व पीएसी।

मुजफ्फरनगर : 16-मोरना गांव में गलियो में गश्त करती पुलिस व पीएसी।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर :  15-गांव भेड़ाहेड़ी में गन्ने के खेतों में बदमाशो को तलाशती पुलिस।

मुजफ्फरनगर : 15-गांव भेड़ाहेड़ी में गन्ने के खेतों में बदमाशो को तलाशती पुलिस।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर :  14-गांव भेड़ाहेड़ी के जंगलों में बदमाशों को ड्रोन कैमरे से तलाश करती पुलिस।

मुजफ्फरनगर : 14-गांव भेड़ाहेड़ी के जंगलों में बदमाशों को ड्रोन कैमरे से तलाश करती पुलिस।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर :  5- मोरना जंगल में बदमाशों की गन्ने के खेतों की घेराबंदी करती पुलिस।

मुजफ्फरनगर : 5- मोरना जंगल में बदमाशों की गन्ने के खेतों की घेराबंदी करती पुलिस।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर:  11-मोरना के भेड़ाहेड़ी जंगल में बदमाशों की तलाश में काम्बिंग करती पुलिस व पीएसी के जवा

मुजफ्फरनगर: 11-मोरना के भेड़ाहेड़ी जंगल में बदमाशों की तलाश में काम्बिंग करती पुलिस व पीएसी के जवा- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर :   12- गांव भेडाहेडी में पुलिस कार्रवाई को देखने के लिए उमड़े ग्रामीण।

मुजफ्फरनगर : 12- गांव भेडाहेडी में पुलिस कार्रवाई को देखने के लिए उमड़े ग्रामीण।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed