{"_id":"5e177a688ebc3e87af442e23","slug":"after-the-rain-the-havoc-of-the-cold-the-sunshine-is-ineffective-muzaffarnagar-news-mrt462988612","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद ठंड का कहर, धूप रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद ठंड का कहर, धूप रही बेअसर
विज्ञापन
लि धूप एवं ठिठुरन भरी सर्दी में गंतव्य को जाती महिला,बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश के बाद ठंड का कहर, धूप रही बेअसर
मुजफ्फरनगर। तीन दिन की बारिश के बाद निकली धूप भी ठंड के सामने बेअसर रहा। बर्फीली हवा और गलन वाली सर्दी से लोग ठिठुरते हुए दिखे। बारिश और ठंड के चलते बीते कई दिनों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी तापमान में काफी गिरावट रही और शाम होते ही लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 6.8 तथा अधिकतम 13.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार से बृहस्पतिवार सुबह तक 10.8 डिग्री मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
तीन दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम के मिजाज को बदलकर रख दिया है। बारिश के बाद पूरा जिला ठंड की चपेट में आ गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही बर्फीली हवा का कहर रहा। सर्द हवा के झोकों के चलते दुपहिया वाहनों पर चलना मुश्किल हो गया। बारिश बंद होने के बाद ठंड का जबर्दस्त असर रहा। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवा के सामने बेअसर रही। लोग कांपते हुए सड़कों पर आते-जाते नजर आए। शाम को ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया। तेज और बर्फीली हवा के चलते लोग शाम होते ही घरों में पहुंच गए। बाजार भी सामान्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

खिली धूप एवं ठिठुरन भरी सर्दी में गंतव्य को जाती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

ठिठुरन भरी सर्दी में गंतव्य को जाती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन