फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the mahapanchayat, the GIC courtyard and grounds filled with dirt

महापंचायत के बाद गंदगी से पटा जीआईसी प्रांगण और मैदान

Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
After the mahapanchayat, the GIC courtyard and grounds filled with dirt
मुजफ्फरनगर में महापंचायत के दौरान जीआईसी इंटर कालेज मे फैले कचरे से गुजरते साईकिल सवार छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत में आई भीड़ के जाने के बाद जीआईसी को मैदान और कॉलेज प्रांगण गंदगी से अटे पड़े हैं। कॉलेज में अधिक गंदगी होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

किसान महापंचायत के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण और मैदान का हाल खराब है। मैदान कई जगह से उखड़ा पड़ा है और दो स्थानों पर दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया है। दीवारों के टूटने से मैदान की सुरक्षा को खतरा हो गया है। मैदान में जगह-जगह भोजन की खाली प्लेट का ढेर लगा है। गंदगी चौतरफा हो गई है। सुबह-शाम सैर पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मैदान से ज्यादा हालात खराब कॉलेज के कमरो, हॉल और प्रांगण के हैं। कॉलेज के खुलने के बाद भी कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो पाई और छात्रों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कॉलेज में जहां दस से अधिक भंडारे थे वहीं बड़ी संख्या में किसानों ने यहां कमरों और हॉल में विश्राम भी किया। इस कारण कमरों में बीड़ी, माचिस आदि पड़ी मिली। कॉलेज स्टाफ के कर्मचारियों ने हॉल और कमरों की छात्रों के सहयोग से सफाई कराई। कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र सागर पाल ने बताया कि गंदगी के कारण कॉलेज में कोई क्लास नहीं चल पाई। छात्रों को यहां आकर परेशानी उठानी पड़ी। कॉलेज के छात्र दीपक कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रांगण में इतनी गंदगी है कि कॉलेज का स्टाफ इसे बाहर नहीं निकाल सकता। यहां से गंदगी की ट्राली भर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल और कमरे साफ कराए
जीआईसी के प्रधानाचार्य फतेहचंद का कहना है कि कमरों और हॉल में अपने कर्मचारियों से सफाई करा ली गई है। कॉलेज प्रांगण में बहुत ज्यादा झूठी प्लेट, पत्तल आदि है, जिन्हें उठवाने के लिए ईओ से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed