{"_id":"84352ada50818a8b5f85b2f6fa3717f2","slug":"after-the-death-of-guard-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की मौत के बाद पेपर मिल में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड की मौत के बाद पेपर मिल में हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। जौली रोड पर दिशा पेपर मिल परिसर में ट्रक से कुचलकर मिल के सुरक्षा गार्ड की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। भंडूरा और आसपास के गांव के लोग मिल प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर आ गए। मामले की गंभीरता देख कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया।
पुलिस प्रशासन ने प्रयास के बाद पीड़ित परिवार को मिल प्रबंधन से मुआवजा दिलाकर गुस्से को शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जौली रोड पर दिशा पेपर मिल में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब मिल में रद्दी डालकर ट्रक बाहर आ रहा था, तभी सुरक्षा गार्ड कुलदीप पाल चपेट में आ गया। ट्रक से कुचलकर गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पास के ही गांव भंडूरा निवासी मांगेराम पाल का इकलौता बेटा था, जो बीते तीन साल से मिल में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
मेन गेट के पास धर्मकांटा है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मिलकर्मियों ने देखा कि कुलदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी है। इसी बीच ट्रक चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। यह खबर भंडूरा, सिखरेड़ा, भगवानपुर आदि गांवों में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
सुरक्षा के तौर पर मिल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। गुस्साए लोगों ने मिल परिसर में घुसकर मिल बंद करा दिया। ग्रामीणों और मिलकर्मियों के बीच टकराव की सूचना पर एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया।
बाद में एसपी सिटी की मौजूदगी में मृतक के परिजनों और मिल प्रबंधन में समझौता वार्ता कराई गई। मुआवजे को लेकर कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। काफी जद्दोजहद के बाद प्रबंधन ने तय हुई धनराशि मृतक के परिजनों को देने पर सहमति जताई। तब जाकर भीड़ शांत हुई।
एसओ सिखेड़ा ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के अलावा सीओ मंडी, सीओ सदर और नई मंडी कोतवाली, सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, छपार पुलिस, फायर बिग्रेड और पीएसी के साथ भारी फोर्स मिल के बाहर और भीतर लगा दिया था।
इकलौता कमाने वाला था कुलदीप
मुजफ्फरनगर। भंडूरा का कुलदीप परिवार में अकेला कमाने वाला था। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद से माता-पिता बेहाल हैं और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक है।