फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After killing the girl, the dead body was thrown in the forest.

युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
After killing the girl, the dead body was thrown in the forest.
युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव लडवा के जंगल में एक युवती की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती की लाश गांव के जंगल में ईख के खेत में मिली है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव लडवा निवासी हरपाल सिंह के गांव कुल्हेड़ी मार्ग पर ईख के खेत में रविवार तड़के एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाल रंग का सूट-सलवार पहने युवती के हाथों में मेहंदी लगी थी, हाथों में चूड़ियां थीं, जबकि पैरों में उसने पायजेब पहनी हुई थी। युवती के गले में उसी का दुपट्टा कसा हुआ था, जिससे उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। युवती की देर रात किसी समय हत्या कर उसके शव को लडवा के जंगल में फेंका गया था। एसओ ने बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed