{"_id":"603fd8408ebc3ecfdd5420c5","slug":"after-allocation-of-reservation-water-on-many-aspirations-again-devband-news-mrt5280291142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण आवंटन के बाद कई के अरमानों पर फिर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण आवंटन के बाद कई के अरमानों पर फिर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-देवबंद ब्लाक की 64 में से 22 पंचायतों में महिलाओं के सिर सजेगा प्रधानी का ताज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के आरक्षण की आवंटन सूची बुधवार को जारी होते ही पिछले लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे कई संभावित प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया है, क्योंकि देवबंद ब्लाक की अधिकांश ग्राम पंचायतों में आरक्षण का समीकरण बदल गया।
वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में जहां 21 महिलाओं के लिए आरक्षण था, वहीं इस बार 22 महिलाओं के सिर ग्राम प्रधानी का ताज सजेगा, क्योंकि पूर्व की भांति इस बार भी 64 ग्राम पंचायतों में से 22 पंचायतों में प्रधानी के लिए महिलाओं के लिए आरक्षण आवंटित हुआ है, जबकि इमलिया, नन्हेड़ा आसा, कुरलकी, दिवालहेड़ी, साखन कलां, रसूलपुर टांक और गुनासी ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जहां के आरक्षण में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सीटें पहले भी अनारक्षित थीं, इसलिए इन ग्राम पंचायतों में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा। बदले समीकरण के आधार पर इस बार 42 ग्राम पंचायतों में पुरुष अपनी किस्मत आजमा सकेंगे।