फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After a tussle with the police, the Kanwariyas were taken to the city of Badi Kavad

Muzaffarnagar News: पुलिस से नोकझोंक के बाद बड़ी कांवड़ को शहर मेंं ले गए कांवड़िये

Mon, 29 Jul 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
After a tussle with the police, the Kanwariyas were taken to the city of Badi Kavad
छपार। प्रशासन ने बड़ी कांवड़ का मुजफ्फरनगर शहर में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। बड़ी कांवड़ को बाइपास मार्ग से निकाला जा रहा है। इसके बाद भी देर रात एक दर्जन से अधिक कांवड़िये पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद कांवड़ को शहर में ले गए।
विज्ञापन



शनिवार की रात्रि में एक बड़ी कांवड़ डीजे सहित रामपुर तिराहा पहुंची। कांवड़िये कांवड़ को शहर में अंदर ले जाने लगे। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें रोकने के लिए बेरिकेडिंग लगा दी। उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शहर के अंदर से ही कांवड़ निकालने पर अड़ गए। इस दौरान बेरिकेडिंग पर काफी देर तक कांवड़ियों व पुलिस में वार्ता होती रही। घंटों तक दोनों में नोंकझोंक होती रही, लेकिन कांवड़ियों ने जबरन बेरिकेडिंग को हटा दिया और कांवड़ को शहर के अंदर ले गए। उधर, थाना पुलिस ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed