{"_id":"697a64bb678cbac9770e1607","slug":"after-a-quarrel-youths-fired-a-bullet-injuring-a-woman-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-163932-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: झगड़ा कर युवकों ने चलाई गोली, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: झगड़ा कर युवकों ने चलाई गोली, महिला घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास झगड़ा कर रहे युवकों में से किसी युवक ने गोली चला दी। यह गोली पास से गुजर रही महिला के हाथ को छूते हुए चली गई। महिला घायल हुई है। घटना के बाद सभी युवक भाग गए।
लालूखेड़ी निवासी बबीता शामली डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर अपने घर वापस आ रही थी। लालूखेड़ी बस स्टैंड पर बस से उतर कर वह सड़क पार कर अपने घर जा रही थी ।
इसी दौरान अचानक छह सात युवक आपस में लड़ते हुए आये और उनमें से किसी ने गोली चला दी, जो महिला के हाथ को छूते हुए चली गयी। यह देख कर युवक भी भाग गए। गोली चलाने वाले युवकों का कोई पता नहीं चल पाया।
बताया जा रहा है कि गोली किसी दूसरे युवक पर चलाई गई थी लेकिन महिला बीच में आ गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य जांच में आएगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। महिला के पुत्र अभिषेक ने तहरीर दी है।